पूरा सपोर्ट होने के बाद भी नाम नहीं कमा पाई ये 6 अभिनेत्रियां, नंबर 1 है बेहद खूबसूरत
Google images
6. शमिता शेट्टी - अभिनेत्री शमिता शेट्टी की बहन शिल्पा शेट्टी एक समय की लोकप्रिय अभिनेत्री रह चुकी है. शिल्पा शेट्टी की सपोर्ट की वजह से शमिता शेट्टी को फिल्मों में काम मिला लेकिन वो अपनी बहन की तरह नाम नहीं कमा पाई. अब शमिता शेट्टी फिल्मों में कम ही नजर आती है.
Google images
5. अमृता अरोड़ा - बॉलीवुड डांसर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को देशभर में जाना जाता है. मलाइका अरोड़ा के सपोर्ट की वजह से उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा को बॉलीवुड में चांस मिला और उन्होंने 20 से ज्यादा फिल्मों में काम भी किया लेकिन अपनी बड़ी बहन मलाइका की तरह इंडस्ट्री में नाम नहीं कमा पाई.
Google images
4. अथिया शेट्टी - आपको बता दे कि अथिया शेट्टी बॉलीवुड के जाने माने सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी है. 90 के दशक के टॉप एक्टर रह चुके सुनील शेट्टी का पूरा सपोर्ट मिलने के बाद भी अथिया बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम नहीं कमा पाई है.
Google images
3. तनीषा मुखर्जी - अभिनेत्री काजोल के बारे में शायद ही आपको बताने की जरुरत है क्यूंकि काजोल ने अपने फिल्मी करियर में बहुत नाम कमाया लेकिन उनकी छोटी बहन तनीषा मुखेर्जी को बॉलीवुड में खास पहचान नहीं मिली. काजोल का पूरा सपोर्ट मिलने के बाद भी तनीषा को इंडस्ट्री में कामयाबी नहीं मिली है.
Google images
2. टीना आहूजा - 160 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता गोविंदा का सपोर्ट होने की वजह से उनकी बेटी टीना आहूजा को बॉलीवुड में चांस मिला लेकिन उन्हें उनके पिता की तरह शुरुआती दौर में सफलता नहीं मिली. बताया जा रहा है कि जल्द टीना आहूजा बॉलीवुड में एक बार फिर से कमबैक करने वाली है.
Google images
1. सोहा अली खान - अभिनेत्री सोहा अली खान को उनके भाई सैफ अली खान और उनकी माँ शर्मीला टैगोर का पूरा सपोर्ट मिला. बता दे कि सोहा अली खान ने अब तक करीब 29 फिल्मों में कार्य किया लेकिन अपनी माँ शर्मीला टैगोर की तरह बॉलीवुड में बड़ा नाम नहीं हासिल कर पाई. हालांकि सोहा अली खान अपनी माँ शर्मीला टैगोर की तरह ही बेहद खूबसूरत भी है.
Post a Comment