शूटिंग सेट पर इन 7 बॉलीवुड स्टार्स को हो गया था प्यार, लेकिन सिर्फ इस कपल ने लिए सात फेरे!
1.सोनाली बेंद्रे: इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की। इन दिनों सोनाली अपनी कैंसर की बीमारी को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। बता दें कि सोनाली उन अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं जिन्हें वर्कप्लेस पर प्यार हो गया था। अभिनेता सुनील शेट्टी संग उन्होंने कई हिट फिल्में दी जिनमें विनाशक, रक्षक और टक्कर के अलावा कई फिल्में शामिल हैं। इन सभी फिल्मों में सोनाली और सुनील की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली थी। यही दौर था जब सोनाली को सुनील से प्यार हो गया था और वह उनसे शादी तक करना चाहती थीं।
Third party image reference
2.अक्षय कुमार: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार 90 के दशक में एक एक्शन हीरो के तौर पर जाने जाते थे। उन दिनों उन्होंने कई एक्शन फिल्म की जिनमें से एक खिलाड़ियों का खिलाड़ी भी शामिल है। इस फिल्म में वह पहली बार हिंदी सिनेमा की सदाबहार ब्यूटी रेखा के साथ नजर आए थे। फिल्म से अक्षय और रेखा के अफेयर की खबरें उड़ने लगी थीं। इससे पहले फिल्म सिलसिला के सेट पर रेखा के मन में अमिताभ के लिए प्यार पल रहा था। इस फिल्म में बिग बी की पत्नी जया बच्चन भी मुख्य किरदार में थीं।
Third party image reference
3.मनीषा कोइराला: 80 के दशक के अभिनेता अनिल कपूर के अभिनय का जलवा आज भी कायम है। अनिल ने अपने अभी तक के फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इनमें से एक थी '1942 ए लव स्टोरी।' इस फिल्म का सबसे मशहूर गाना 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' आज भी नौजवानों की जुबां पर रटा हुआ है। माना जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मनीषा कोइराला और अनिल कपूर के प्यार की खबरें फैलने लगी थीं। वहीं, अनिल पहले से ही शादीशुदा थे तो बात आगे तक ना जा सकी।
Third party image reference
4.करिश्मा कपूर: इस कड़ी में कपूर खानदान से सबसे पहले अभिनेत्री बनीं करिश्मा कपूर का भी नाम आता है। करिश्मा 90 के दशक की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी हिट लिस्ट में जिगर, राजा हिंदुस्तानी और जुड़वां जैसी फिल्में शामिल हैं। इनमें से एक 'जिगर' में वह अभिनेता अजय देवगन के साथ नजर आई थीं। अजय के साथ करिश्मा संग्राम, धनवान और सुहाग में भी काम कर चुकी हैं। इस दौरान करिश्मा को अजय से प्यार होने लगा। यहां तक कि दोनों की शादी की खबरें भी आने लगी थीं।
Third party image reference
5.रवीना टंडन: 90 के दशक की एक और सफल अभिनेत्री रवीना टंडन भी वर्कप्लेस पर अपने को-स्टार को दिल दे बैठी थीं। अभिनेता अक्षय कुमार संग उनके अफेयर और शादी तक की बातों से उनके फैन्स अच्छी तरह वाकिफ हैं। रवीना और अक्षय ने मोहरा के अलावा मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, कीमत, पुलिस फोर्स, आन, दावा और बारूद जैसी फिल्मों में साथ काम किया। यह वही दौर था जब रवीना, अक्षय कुमार पर जान छिड़कती थीं।
Third party image reference
6.माधुरी दीक्षित: हिंदी सिनेमा की 'मोहिनी' और 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित भी उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जो अपने को-स्टार को दिल दे बैठी थीं। इस बात से तो सब वाकिफ हैं कि अभिनेता संजय दत्त का नाम 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट में आने के बाद माधुरी ने उनसे किनारा कर लिया था। बता दें कि माधुरी और संजय की सुपरहिट जोड़ी थानेदार, खलनायक और साजन जैसी सुपरहिट फिल्मों में देखने को मिली। इसी दौरान माधुरी को संजय दत्त से प्यार हो गया था। दोनों शादी करने के लिए भी तैयार थे, लेकिन संजय की नशे की आदत ने भी उनका मिलन माधुरी से नहीं होने दिया।
Third party image reference
7.नीतू सिंह: आखिर में बात करेंगे उस फिल्मी जोड़ी की जिसका प्यार धरातल पर भी कामयाब हुआ। जी हां, बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के खूबसूरत कपल ऋषि कपूर और नीतू सिंह की। खेल-खेल में, रफू चक्कर, अमर अकबर एंथनी, कभी-कभी, झूठा कहीं का, अंजाने में, ये कुछ ऐसी फिल्मे हैं जिनमें ऋषि और नीतू की हिट जोड़ी ने कमाल किया। लंबे समय से साथ में काम करते-करते इस फिल्मी जोड़ी ने एक-दूजे को अपना जीवनसाथी मान लिया। आज भी यह हिट कपल फिल्मों में नजर आता है। फिलहाल ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहे हैं।
Third party image reference







Post a Comment