16 साल की TikTok स्‍टार सिया कक्‍कड़ ने की खुदकुशी

NBT
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर आई है। 16 साल की टिक-टॉकर सिया कक्कड़ ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली है। फटॉग्रफर विरल भयानी के पोस्ट के मुताबिक, वह कल रात तक अच्छे मूड में थीं।

कल रात मैनेजर से हुई थी बात
पोस्ट के मुताबिक, विरल ने सिया के मैनेजर अर्जुन सरीन से इस बारे में बात की। मैनेजर ने बताया कि बुधवार रात को उनकी एक गाने के सिलसिले में सिया से बात हुई थी। वह अच्छे मूड में और एकदम ठीक थीं। उनके मैनेजर को भी नहीं पता कि आखिर क्या हुआ जिसकी वजह से सिया ने ये कदम उठाया।