शादी टलने से नाराज़ ऋचा चड्ढा ने 2020 पर निकाली भड़ास, शेयर किया फनी मीम

शादी टलने से नाराज़ ऋचा चड्ढा ने 2020 ...साल 2020 अब तक काफी मुश्किलों भरा रहा है. इस साल पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसी जानलेवा महामारी से लड़ रही है. भारत में भी कोरोना संक्रमण के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं. कोरोना संकट को देखते हुए देश में किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यकर्मों पर रोक लगी हुई है. ऐसे में शादी समारोह में भी बस 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति है.
कोरोना वायरस की वजह से बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फज़ल की शादी भी टल गई है. ये दोनों इस साल शादी करने वाले थे. अपनी शादी टलने से ऋचा चड्डा काफी परेशान हैं. ऋचा ने हाल ही में एक मज़ेदार मीम शेयर करते हुए 2020 पर अपनी भड़ास निकाली है.
उन्होंने जो मीम शेयर किया, वो 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' का एक सीन है. इसमें लिखा है कि कोविड के दौरान शादी में केवल 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं. इसके बाद नगमा (फ़िल्म में ऋचा चड्ढा का किरदार) वो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह सरदार ख़ान के साथ निकाह कर रही होती है.बता दें कि ऋचा और अली की शादी अप्रैल में होने वाली थी. लेकिन कोरोना के ख़तरे को देखते हुए इनकी शादी इस साल के आख़िर में शिफ़्ट कर दी गई है. हालांकि अभी तक शादी की नई तारीख़ का ऐलान नहीं हुआ है.