3 साल से रिलेशनशिप में हैं 'कसौटी जिंदगी की' एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस, खुद किया खुलासा

कसौटी जिंदगी की 2' फेम एक्ट्रेस एरिका ...फेमस टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' (Kasauti Zindagi Ki 2) में प्रेरणा का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में। 
दरअसल, टीवी शो के होस्ट सिद्धार्थ कन्नन (Siddharth Kannan) के साथ एक लाइव चैट के दौरान एरिका से पूछा गया कि क्या वह सिंगल हैं? तो उन्होंने कहा, नहीं मैं रिलेशनशिप में हूं। उन्होंने कहा कि वह तीन साल से किसी के साथ डेटिंग कर रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका बॉयफ्रेंड एक जानी मानी हस्ती है, तो वह कहती हैं, "मुझे ऐसा नहीं लगता, क्योंकि वह इंडस्ट्री से नहीं हैं।" हालांकि, एरिका ने अपने बॉयफ्रेंड के नाम का खुलासा नहीं किया। 
इस दौरान एरिका से जब पूछा गया कि कैसे अपने रिलेशनशिप को आप अच्छे से हैंडल करते हैं, तो उन्होंने कहा, ''हर रिलेशनशिप में ऊंच-नीच होती रहती है। लेकिन दोनों को समझना होगा कि बहस के दौरान किसी एक शांत रहना जरूरी है। हां, बाद में आप अपनी बात रख सकते हैं।'' जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उनका बॉयफ्रेंड उनके टीवी सीरियलों को देखता है? तो इस पर एक्ट्रेस बोलीं, ''उसे मेरा काम देखना पसंद है, लेकिन वह मुझे किसी दूसरे के साथ रोमांस करते नहीं देख सकता. वो उठ के चला जाता है, कि मुझे देखना ही नहीं है।''
बता दें कि एरिका का नाम सीरियल कुछ रंग प्यार के ऐसे भी सह-कलाकार शहीर शेख और कसौटी ज़िंदगी की के-स्टार पार्थ समथान के साथ जोड़ा गया था। इस बारे में जब एरिका फर्नांडिस से पूछा गया कि तो उन्होंने कहा, "कहीं-ना-कहीं फर्क तो पड़ता है, इसलिए मैंने बाहर आकर अपने रिलेशनशिप की बात कबूली है।" 
बता दें कि लॉकडाउन के बाद कसौटी जिंदगी की 2 की शूटिंग शुरू हो गई है। हाल ही में शो में अनुराग का किरदार निभा रहे पार्थ ने शूटिंग के दौरान की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पार्थ समथान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 'हम सभी नॉर्मल में वापस आ गए हैं। पूरे तीन महीने के बाद शूटिंग पर लौटे हैं।' (ये भी पढ़ें: करण पटेल और काम्या पंजाबी की जोड़ी को लेकर फैंस ने एक्ट्रेस से पूछा सवाल तो मिला ये जवाब)  
हालांकि, टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस अभी शूटिंग पर वापस जाने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि, ''बाहर के हालातों को देखते हुए वह अभी शूटिंग पर नहीं लौट सकतीं।''