बनने जा रही हैं 4 धमाकेदार सुपरहीरो फिल्में, पहले कैटरीना कैफ फिर आएगा मिस्टर इंडिया, जानें पूरी डीटेल
जहां एक तरफ अब धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री का काम पटरी पर लौट रहा है, वहीं दूसरी तरफ कई नई फिल्मों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. हाल ही में खबर आई है कि सलमान खान-कैटरीना कैफ की 'टाइगर जिंदा है' और 'भारत' जैसी फिल्में बनाने वाले फिल्म मेकर अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) अब सुपरहीरो यूनिवर्स (Superhero Universe) पर काम शुरू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. वो अली अब्बास जफर ही हैं जो अनिल कपूर-श्रीदेवी की फिल्म मिस्टर इंडिया (Mr India) का रीमेक बनाने जा रहे हैं. बीते दिनों खबरें आई थीं कि उन्होंने अपनी सुपरहीरो फिल्मों की स्क्रिप्ट पूरी करने के लिए खुद को आइसोलेशन में कर लिया है.अब इन फिल्मों की स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार है तो ऐसे में अब मेकर्स जल्द ही शूट शुरू करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि पहले कैटरीना कैफ की सुपरहीरो फिल्म शूट होगी इसके बाद मिस्टर इंडिया बनाई जाएगी. अली अब्बास जफर ने मुंबई मिरर को कंफर्म करते हुए बताया कि 'हां मैं सुपरहीरो यूनिवर्स बनाने जा रहा हूं, इसकी शुरुआत कैटरीना कैफ की फिल्म से होगी और इसके बाद हम मिस्टर इंडिया पर जाएंगे. हम दो और कैरेक्टर्स तैयार करेंगे. मेरा तीसरा सुपरहीरो भारतीय पुराणों से लिया गया होगा और चौथा भारतीय सेना से होगा'.
Post a Comment