सोनू निगम पर भड़कीं भूषण कुमार की पत्नी, तुम्हें ब्रेक दिया, अब पब्लिसिटी के लिए क्यों बोल रहे
दिग्गज प्लेबैक सिंगर सोनू निगम ने अपने एक वीडियो में टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार को म्यूजिक इंडस्ट्री का माफिया बताया था. साथ ही उनके साथ पंगा ना लेने की चेतावनी दी थी. इस पर भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार का रिएक्शन सामने आया है. दिव्या अपनी इंस्टा स्टोरी में सोनू निगम के बारे में कई बातें लिखी हैं और उन्हें 'थैंकलेस' इंसान कहा है.
दिव्या ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, "आज सब कुछ इस पर निर्भर करता है कि कौन अच्छी कैंपेन चला सकता है. मैं भी देख रही हूं कि किस तरह लोग अपने स्ट्रॉन्ग कैंपेन के जरिए झूठ और फरेब बेच रहे हैं. सोनू निगम जैसे लोग जानते हैं कि लोगों के दिमाग से खेलना है. भगवान ही हमारी कायनात को बचाए."


उन्होंने लिखा, "सोनू निगम जी टी-सीरीज ने आपको इंडस्ट्री में ब्रेक दिया... आपको इतना आगे बढ़ाया... अगर आपको इतनी ही खुंदस थी भूषण से तो पहले क्यों नहीं बोले... आज पब्लिसिटी के लिए क्यों कर रहे हैं... आपके पिताजी के खुद मैंने इतने वीडियो डायरेक्ट किए हैं जिसके लिए वो हमेशा इतने शुक्रगुजार रहते थे. लेकिन कुछ लोग थैंकलेस होते हैं." दिव्या खोसला ने अपनी पोस्ट के अंत में हैश टैग देते हुए लिखा, 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का'
View this post on Instagram
मालूम हो कि हाल ही में सोनू निगम ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा, "माफिया हैं, वो तो माफिया की चाल ही चलेगा. उसको तो आदत है. तो उन्होंने 6 महान लोगों को बोला है कि वो मेरे खिलाफ इंटरव्यू दें. मैंने किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन मेरा नाम लिया जा रहा है."
Post a Comment