सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर का खुलासा:अंकिता लोखंडे से था प्यार, रिया से हुआ झगड़ा, अजीब हरकत

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में सबसे अहम बयान साबित हो सकता है उनके डॉक्टर का। सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर केरसी ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में ये बताया है कि सुशांत अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी परेशान रहते थे। सुशांत को इस बात का बड़ा दुख था कि उन्होंने अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप कर लिया।
साथ ही वह अपनी मौजूदा गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ चल रहे रिश्ते को लेकर भी खुश नहीं थे। वह अपने दो और रिलेशनशिप को लेकर भी परेशान रहा करते थे। कुल मिलाकर अपनी लव लाइफ को लेकर सुशांत दुख जाहिर किया करते थे।
Ankita lokhande, Sushant singh rajput

BreakingBoom ने इस बारे में एक रिपोर्ट पेश की है और बताया है कि सुशांत किस तरह अजीब हरकत किया करते थे। साथ ही वह 6 महीने से नहीं बल्कि एक साल से डिप्रेशन का शिकार थे। चलिए जानते हैं कि इस रिपोर्ट में क्या कहा गया है...यहां पढ़िए डिटेल रिपोर्ट..

सुशांत ने कहा था कि एक साल से डिप्रेशन

सुशांत के साइकियाट्रिस्ट केरसी चावड़ा ने पुलिस को बताया है कि सुशांत ने 6 महीने पहले उनसे संपर्क किया था। सुशांत ने कहा था कि वह तकरीबन 1 साल से डिप्रेशन में हैं। 

अंकिता से ब्रेकअप के बाद कृति सेनन साथ रिश्ता

सुशांत की जिंदगी में अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद कुछ दिन हालात ठीक थे। लेकिन फिर उनकी जिंदगी में कृति सेनन आई। फिर भी उनका रिलेशनशिप ज्यादा लंबा चल नहीं पाया। 

फिर सुशांत की जिंदगी नें बड़े एक्टर की बेटी आई

डॉक्टर ने ये भी खुलासा किया कि सुशांत की जिंदगी में फिर एक लोकप्रिय एक्टर की बेटी भी आई। दोनों ने साथ फिल्में की। दोनों एक दूसरे के करीब आए। लेकिन एक्ट्रेस की मां ने सुशांत से दूर रहने की सलाह दी। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

दिशा सालियान ने बना ली सुशांत से दूरी , सुनाई देने लगी अजीब आवाज

सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान का जिक्र करते हुए डॅाक्टर ने कहा कि उन्होंने भी सुशांत से दूरी बना ली थी। ऐसे में उन्हें नींद नहीं आती थी। सुशांत को अजीब सी आवाज सुनाई देती थी। 6 महीने में केवल 3 बार डॅाक्टर के साथ सुशांत की मुलाकात हुई। 

सुशांत ने रिया के साथ रिश्ते पर की थी बात

सुशांत ने रिया के साथ अपने रिलेशनशिप पर भी बात की थी। रिया ने और सुशांत की मुलाकात एक कॅामन दोस्त के जरिए हुई थी। पहले रिया वर्सोवा में अपनी सहेली के साथ रहती थीं। फिर वह सुशांत के साथ आकर रहने लगीं। 

सुशांत को आती थी अंकिता की याद, रिया से झगड़ा

सुशांत ने डॅाक्टर से कहा था कि रिया के बर्ताव से वह खुश नहीं थे। जब सुशांत ने रिया के साथ अपने रिलेशनशिप पर पोस्ट किया था तो दोनों का झगड़ा हुआ था। सुशांत ने साफ तौर पर डॅाक्टर से कहा था कि वह अंकिता से काफी जुड़े हुए थे। अंकिता के बाद उनकी जिंदगी में कोई ऐसी लड़की नहीं आयी, जो अंकिता की तरह उन्हें प्यार दे पाती। 

सुशांत को अंकिता की आती थी याद, ब्रेकअप से नहीं थे खुश

डॉक्टर केरसी के अनुसार सुशांत अपनी जिंदगी में अंकिता की कमी महसूस करते थे। उन्हें याद भी करते थे।  सुशांत को अहसास हुआ था कि अंकिता से ब्रेकअप करना उनकी गलती है। सुशांत एक चीज को कई तरह से सोचते थे। उनका दिमाग बाइपोलर था। वो रिलेशन से खुश नहीं थे। डॅाक्टर के साथ उनकी मुलाकात भी थी, जो लॅाकडाउन के कारण नहीं हो पाई।