रामायण के लक्ष्मण को फैंस ने दिया फीमेल लुक, एक्टर को पसंद नया रूप
रामानंद सागर की रामायण के स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं. लॉकडाउन में 3 दशक पुराने इस शो के दोबारा टेलीकास्ट होने के बाद जहां कई फैन्स की यादें ताजा हुईं तो वहीं नई पीढ़ी की पहचान रामायण के राम, लक्ष्मण और सीता से हो गई. रामायण के लक्ष्मण यानी एक्टर सुनील लहरी ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं. वे फैन्स को रोज नए किस्से सुनाते हैं. साथ ही उनसे बातचीत भी करते हैं.
अब सुनील लहरी के फैन्स ने उन्हें एक नया स्वरुप दे दिया है, जो सुनील को काफी पसंद भी आया है. सुनील के फैन्स ने उनकी एक पुरानी फोटो को फेसएप की मदद से लड़की में तब्दील कर दिया है. वे काफी क्यूट लग रहे हैं. ये फोटो खुद सुनील ने शेयर की है. वो लिखते हैं- धन्यवाद लक्ष्मण जी की सेना मुझे मेरे नए स्वरुप से मिलाने के लिए.
Dhanyavad Lakshman Ji ki sena mujhe mere Ek Naye Swaroop Se milane Ke Liye😄😄😄😆😆 pic.twitter.com/UIB09MaBWN— Sunil lahri (@LahriSunil) June 29, 2020
Post a Comment