सोनू निगम पर भूषण कुमार की पत्नी ने किया पलटवार, बताया अहसान फरामोश

Sonu Nigam Angry On T Series Managing Director Bhushan Kumar Over ...म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री के मुगल माने जाने वाले 'टी-सीरीज' (T-Series) कंपनी के मालिक भूषण कुमार (Bhushan Kumar) और सिंगर सोनू न‍िगम (Sonu Nigam) विवाद में भूषण की पत्नी दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) ने जवाब दिया है. खोसला ने पलटवार करते हुए हुए सोनू निगम को अहसान फरामोश बताया है और याद दिलाया है कि टी-सीरीज ने ही उन्हें ब्रेक दिया था. दरअसल, सोनू निगम ने एक नया वीडियो जारी कर भूषण कुमार को चेतावनी दी है.

दिव्या कुमार खोसला ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, "आज सबकुछ इस बारे में है कि कौन कितना अच्छा अभियान चला सकता है. यहां तक कि मैं लोगों को झूठ बेचते और अपने स्ट्रॉन्ग कैंपेन के जरिए छल करते देख रही हूं. सोनू निगम उस तरह के इंसान है, जो यह बखूबी जानते हैं कि लोगों के दिमाग से कैसे खेलना है. भगवान दुनिया को बचाए."

उन्होंने आगे लिखा, "सोनू निगम जी, टी-सीरीज ने आपको इंडस्ट्री में ब्रेक दिया. आपको इतना आगे बढ़ाया. अगर आपको इतनी ही खुंदस थी भूषण से तो पहले क्यों नही बोले. आज पब्लिसिटी के लिए क्यों कर रहे हैं. आपके पिताजी के खुद मैंने इतने वीडियो डायरेक्ट किए, जिसके लिए वो हमेशा इतने शुक्रगुजार रहते थे. लेकिन कुछ लोग अहसान फरामोश होते हैं."