जब खुद को धोनी के अवतार में देखकर चीयर करने लगे थे सुशांत, वीडियो वायरल

Sushant Singh Rajput Cheer For Himself As He Watching MS Dhoni On ...बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक तरफ जहां नेपोटिज्म पर व्यापक बहस छिड़ गई है, वहीं दूसरी तरफ फैंस सुशांत की पुरानी यादों के जरिए अपना दिल बहला रहे हैं. सुशांत के पुराने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. इसी क्रम में सुशांत का एक पुराना वीडियो इंस्टाग्राम पर रीसर्फेस हुआ है जिसमें सुशांत टीवी पर खुद को धोनी के अवतार में देख रहे हैं.
सुशांत सिंह राजपूत के इस वीडियो को फैन्स खूब शेयर कर रहे हैं. वीडियो में सुशांत पेन और कॉपी लेकर बैठे हुए हैं और उनके सामने फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी चल रही है. सुशांत बहुत ध्यान से ये फिल्म देख रहे हैं और हर एक सीन पर उनकी पैनी नजर है. सुशांत बीच-बीच में कुछ चीजें फिल्म देखकर नोट करते जा रहे हैं.
View this post on Instagram
A post shared by Kushal Zaveri (@kushalz) on 
कुछ देर बाद वो मोमेंट आता है जब सुशांत कैमरा की तरफ देखते हैं और स्क्रीन की तरफ इशारा करके बढ़िया का इशारा करते हैं. इसके बाद फिल्म में हो रहे धोनी के चीयर के साथ खुद भी चीयर करने गलते हैं. सुशांत सिंह रापजूत का ये वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. मालूम हो कि इस फिल्म के लिए सुशांत ने कड़ी मेहनत की थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी.
ब्लॉकबस्टर हिट रही थी फिल्म
बता दें कि एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था और 104 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 216 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. फिल्म में अनुपम खेर ने महेंद्र सिंह धोनी के पिता का किरदार निभाया था और कियारा आडवाणी, दिशा पाटनी, भूमिका चावला ने अन्य अहम किरदार निभाए थे.