अदिति भाटिया का खुलासा, दो दोस्तों के अलावा कोई नही उठाता था सुशांत सिंह राजपूत का कॉल
बॉलीवुड में अपने हुनर का जलवा दिखा चुके अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीत में नही रहे। सुशांत संह राजपूत ने हाल ही में रविवार 14 जून को ही खुदकुशी कर ली थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने हर किसी को बड़ा झटका दिया है। सुशांत के निधन के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता और बहनें सुशांत की मौत से काफी दुखी है। सुशांत की मां का निधन पहले ही हो चुका था। सुशांत सिंह राजपूत का पूरा परिवार पटना में रहता है और सुशांत अकेले मुंबई में रहते थे।
वह टीवी से लेकर बॉलीवुड में एक बेहतरीन मुकाम हासिल कर चुके है। उन्होंने टीवी और बॉलीवुड की कई फिल्मों में दमदार अदाकारी से लोगों का दिल जीता है। हालांकि, अब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। बॉलीवुड के कई स्टार्स और उनके दोस्तों को अभी तक विश्वास नहीं हो पा रहा हैं कि सुशांत अब हमारे बीच नही रहे। उनके निधन के बाद कई सितारे और उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं। वही अब इन सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त और छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री अदिति भाटिया ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।
एक्ट्रेस अदिति भाटिया ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के एक इंटरव्यू का क्लिप भी दिखाया है। इस वीडियो में सुशांत कह रहे है कि उनके केवल दो ही दोस्त हैं और लोग उनमें ज्यादा रूचि नहीं रखते हैं। अदिति भाटिया द्वारा साझा किए गए वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत कहते हैं कि ‘मैं हमेशा अपने काम की बात करता हूं, क्योंकि इसके अलावा मैं काफी बोरिंग हूं।




Post a Comment