'द कपिल शर्मा शो' के पहले गेस्ट बनेंगे सोनू सूद? इस तारीख से शुरू हो सकती है शूटिंग
सोनू सूद | तस्वीर साभार: Instagram
'द
कपिल शर्मा शो' टीवी के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शोज में से एक है। कॉमेडियन कपिल शर्मा की कॉमिक टाइमिंग का हर कोई दीवाना है। कोरोना लॉकडाउन की वजह से शो की शूटिंग रोक दी गई थी। पिछले तीन महीनों से कोई भी नया शो शूट नहीं किया गया है। शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'द कपिल शर्मा' शो की शूटिंग की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खबरों की मानें तो बॉलीवुड एक्टर और इस वक्त प्रवासी मजदूरों की बढ़-चढ़कर मदद कर रहे सोनू सूद शो के पहले गेस्ट बनकर आ सकते हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में फिल्म सिटी में 20 जून से शूटिंग शुरू करने की इजाजत दी है। ऐसे में 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग 24 जून से शुरू की जा सकती है। आमतौर पर शो में मेहमान अपनी फिल्मों को प्रोमोट करने आते हैं। फिलहाल फिल्मों के सिनेमाघरों में रिलीज होने को लेकर अनिश्चितता है, ऐसे में शो में कोरोना वॉरियर्स को को बुलाए जाने की उम्मीद है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने में सहायता करने वाले सोनू सूद को बतौर गेस्ट बुलाया जाएगा। सोनू पिछले कुछ समय लगातार खबरों में है। वह मजदूरों के लिए बसों से लेकर खाने-पीने तक की चीजों तक का इंतजाम कर रहे हैं। सोनू की हर कोई तारीफ कर रहा है।
Post a Comment