नेपोटिज्म को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो रहे सलमान के सपोर्ट में आए काॅमेडियन सुनील, कहा-'सर मैं आपकी रिस्पेक्ट'
सुशांत सिंह के जाने के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म के कारण कई सितारों को काफी कुछ सुनना पड़ रहा है। सुशांत के फैंस का ये कहना है कि उनकी मौत की वजह बॉलीवुड स्टार्स है इसी वजह से सोशल मीडिया पर इन सितारों को बॉयकॉट करने की मांग उठ रही है। इतना ही नहीं इन सब बातों से दुखी होकर कई सेलेब्स ने तो सोशल मीडिया से किनारा ही कर लिया ।
वहीं जहां सलमान को उनके फैंस लगातार सपोर्ट कर रहे हैं वहीं अब कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी सलमान के सपोर्ट में आगे आए है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ' सलमान सर मैं आपसे प्यार और आपकी रिस्पेक्ट करता हूं।
वहीं आपको ये भी बता दें कि इसले पहले सलमान ने भी अपने फैंस से अपील की थी कि वे सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहें और उनके परिवार का सहारा बनें। दूसरी तरफ सुशांत की मौत को बाद फिलहाल पुलिस जांच जारी है।


Post a Comment