दीपिका सिंह की मां हुईं ठीक, एक्ट्रेस ने सीएम अरविंद केजरीवाल को कहा थैंक्‍यू

Video: दीपिका सिंह की मां को हुआ कोरोना ...कोरोना वायरस का कहर देश भर में आग तरह फैल रहा हैं। इस बिमारी की चपेट में लाखों आ गए हैं। वहीं कई हजार लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं बीते दिनों टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां भी कोरोना का शिकार हुई थी जो अब ठीक हो गई हैं। इसकी जानकारी एक्ट्रेस दीपिका ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। अपने ट्विटर अकाउंट पर दीपिका ने फैंस के साथ गुड न्‍यूज शेयर की और प्‍यार व सपॉर्ट के लिए धन्‍यवाद भी दिया। यही नहीं, ऐक्‍ट्रेस ने मदद के लिए दिल्‍ली सरकार का भी आभार व्‍यक्‍त किया।
दीपिका ने लिखा, 'मेरी मां के जल्‍दी ठीक होने की कामना करने और प्रार्थना करने के लिए सभी को दिल से धन्‍यवाद। अब वह घर आ गई हैं और सुरक्षित हैं। सभी की आभारी हूं जिन्‍होंने इस प्रक्रिया में बड़ा सपॉर्ट किया। दिल से शुक्रिया।' इसके साथ उन्‍होंने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और विशाल सिंह को टैग किया।