सलमान खान ने की फैंस से अपील, 'इस मुश्किल घड़ी में सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और परिवार का साथ दें, गलत ना बोलें'
सोशल मीडिया पर चल रही बहस के बीच खुद सलमान खान को भी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा है. अब खुद सलमान खान ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट के जरिए सीधे अपने फैंस से बात की. सलमान ने अपने पोस्ट में लिखा- 'मैं अपने सभी फैन्स से गुजारिश करता हूं कि वो सुशांत के फैन्स के साथ खड़े रहे और गलत भाषा का इस्तेमाल पर मत जाएं उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें. इस संकट की घड़ी में सुशांत के परिवार का सहारा बने. किसी अपने का चले जाना बहुत दुख देने वाला होता है'
Post a Comment