सोनम कपूर ट्रोल्स से हुईं परेशान तो इंस्टाग्राम पर बंद कर दिया कमेंट बॉक्स, बोलीं- उन पर दया आती है...

Sonam Kapoor Upset With Trollers Turns Off Comment Says Hate ...सुशांत सिंह राजपूत (Sushnat Singh Rajput) के निधन ने बॉलीवुड से जुड़े कई विवादों को हवा दे दी है. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद नेपोटिज्म का मुद्दा तेजी से सामने आया है. सोनम कपूर को इस मसले को लेकर लगातार निशाना बनाया जा रहा था, और उन्हें ट्रोल किया जा रहा था. बॉलीवुड एक्टेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने इससे तंग आकर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कमेंट बॉक्स को ही बंद कर दिया है. यानी अब सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के फैन्स उनकी फोटो तो देख सकेंगे लेकिन कई कमेंट नहीं कर सकेंगे. इस तरह सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस पर निशाना साधने वाले अब अपनी भड़ास नहीं निकाल सकेंगे.
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने कमेंट बॉक्स को बंद करने की खबर को लेकर एक पोस्ट लिखी थी, ‘हैलो दोस्तों, आम तौर पर मैं नफरत और नकारात्मकता से मुंह नहीं मोड़ती, मुझे उन लोगों पर दया आती है जिनके दिलों में इतनी नफरत भरी पड़ी है. यह नफरत मुझसे ज्यादा उन्हें पीड़ा पहुंचाती है. लेकिन इसका असर मेरे परिवार और दोस्तों पर पड़ता है. मैं समझती हूं कि वह खरीदेगे बॉट्स हैं और वह लोग हैं जो संकीर्णतावादी दक्षिणपंथी एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं. लेकिन अब समय है उन जिंदगियों के बारे में बात करने का जिन्होंने सीमा पर जिंदगी न्यौछावर की है, और उन जिंदगियों के बारे में बात करने का समय है जो लॉकडाउन से प्रभावित हैं. मैं अपने कमेंट्स को ऑफ कर रही हूं.’ सोशल मीडिया पर स्टार किड्स निशाने पर आ चुके हैं.