सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड पर ऐसा क्या कह दिया कि- सोनम कपूर, स्वरा से सोनाक्षी - ट्विटर पर ट्रोल

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बॉलीवुड पर भेदभाव करने का आरोप लगा है। बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक, फिल्ममेकर और प्रोडक्शन हाउस के नाम लेकर यूजर्स हमला बोल रहे हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा व सोनम कपूर को तो नेपोटिज्म के चलते ट्रोल भी किया। इसके अलावा सलमान खान भी लगातार ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है।
सोनम कपूर ने ट्वीट किया कि, सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर उनकी गर्लफ्रेंड, एक्स-गर्लफ्रेंड, परिवार और कलीग्स तक को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। इसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया
वहीं सोनाक्षी सिन्हा भी ट्रोलिंग से बच नहीं पाई। दरअसल इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनाक्षी ने लिखा था कि आजकल लोग किसी की मौत पर भी अपनी प्रशंसा करने का बहाना ढूंढने लगते हैं। एक सुअर से रेसलिंग में इसीलिए नहीं लड़ा जा सकता क्योंकि आपको गंदे होने का डर होता है।
सोनम और सोनाक्षी की तरह ही स्वरा ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि किसी की मौत का ऐसे किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। स्वरा ने करण जौहर और आलिया का समर्थन किया जिसे लेकर वह ट्रोलिंग का शिकार हुईं।
नेपोटिज्म के चलते सोनम कपूर ट्रोल
नेपोटिज्म, स्टारकिड्स को ज्यादा तवज्जो मिलने के चलते सोनम कपूर को ट्रोल किया। फैंस ने आरोप लगाया कि न्यूकमर्स व आउटसाइडर्स को जगह नहीं दी जाती और स्टारकिड्स को ही फिल्मों में तवज्जो दी जाती है। ऐसे ट्वीट पर सोनम कपूर का गुस्सा भड़का, उन्होंने ये ट्वीट किया।
सोनाक्षी सिन्हा ट्रोल
सोनाक्षी ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था कि बेवजह लोग एक दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे हैं। वहीं ट्विटर पर यूजर्स ने सोनाक्षी को ट्रोल किया। और पुरानी वीडियो फोटो को भी शेयर किया जाने लगा।
स्वरा भास्कर ट्रोल
ट्विटर पर यूजर्स ने पूछा कि आखिर स्वरा भास्कर आपकी रणनीति क्या है। ऐसा इसीलिए क्योंकि स्वरा ने करण जौहर और आलिया भट्ट का समर्थन किया। सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के बाद आलिया व करण जौहर समेत कई स्टार्स को ट्रोल किया जाने लगा था।
#karanjohargang
ट्विटर पर करण जौहर गैंग ट्रेंड कर रहा है। इस दौरान करण पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह स्टारकिड्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को ही काम देते हैं। इस हैशटैग पर आयुषमान खुराना का बयान भी शेयर किया जा रहा है, जहां आयुष्मान ने कहा था कि एक बार मैंने काम के सिलसिले में करण जौहर के ऑफिस कॉल किया था। लेकिन उस कॉल पर किसी शख्स ने कहा कि हम आउटसाइडर को नहीं लेते।
सलमान खान का भी ट्रेंड
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद जब से भेदभाव का मुद्दा गरमाया है तब से सलमान खान भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। कई यूजर ने शेयर किया कि एक बार सलमान खान से पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि कौन सुशांत सिंह। इसे लेकर भी कई लोगों ने ट्विटर किया।





Post a Comment