सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, ख़ुदकुशी के वक़्त घर में अकेले नहीं थे एक्टर
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुशांत के घर से कुछ कागज़ात मिले हैं, जिनसे पता चला है कि वह डिप्रेशन से गुजर रहे थे. हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है. इसके अलावा, पुलिस ने सुशांत के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की है. पुलिस ने पाया कि सुशांत बहुत लंबे समय से सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए थे. उन्होंने ट्विटर पर अंतिम ट्वीट 27 दिसंबर, 2019 को किया था. इसके बाद, वह ट्विटर पर सक्रीय नहीं
इंस्टाग्राम में उन्होंने आखिरी पोस्ट 3 जून को लिखी थी जिसमें उन्होंने अपनी मां की फोटो साझा किया था.सुशांत सिंह राजपूत ने 3 जून को इंस्टाग्राम पर मैसेज लिखा था. उन्होंने यह मैसेज अपनी मां को याद करते हुए लिखा था. इस संदेश में उन्होंने लिखा था कि, "आंसुओं से भीगा अतीत का जीवन, मुस्कुराहट के एक अर्क को उधेड़ते सपने, जीवन एक क्षणभंगुर है. दोनों के बीच बातचीत है.
Post a Comment