इरफान खान के बेटे बाबिल ने नेपोटिज्म-स्टार किड्स पर दिया ऐसा जवाब, जीत लिया लोगों का दिल

Actor Irrfan Khan Son Babil Khan Speak About Nepostism - Sushant ...इरफान खान (Irrfan Kha) के निधन के बाद से उनके बेटे बाबिल (Babil) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी चर्चा में रहते हैं. वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म (Nepotism) और स्टार किड्स (Star Kids) को अनफॉलो करने को लेकर जंग छिड़ी हुई है. इन सबके बीच इरफान खान के बेटे बाबिल ने इस बहस में कुछ ऐसा कह दिया है कि वो लोगों की तारीफें बटोर रहे हैं. बाबिल से एक सोशल मीडिया यूजर ने स्टार किड्स को अनफॉलो करने को कहा तो उन्होंने बेहद सादगी से जवाब दिया. उनके जवाब ने जैसे सभी का दिल ही जीत लिया है.

दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने नेपोटिज्म के मुद्दे पर बात करते हुए बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक और स्टार किड्स को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने की बात कही थी. जिस पर बाबिल ने अपनी प्रतिक्रिया दी. इस यूजर ने लिखा, 'स्टार किड्स को अनफॉलो करो, ये पब्लिक ही है जो उन्हें मशहूर करती है. ये समय बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के खिलाफ आवाज उठाने का है. हम इन लोगों की फिल्मों को बैन नहीं कर सकते लेकिन हम इनके सोशल मीडिया हैंडल को बायकॉट कर सकते हैं जिससे यह पैसा कमाते हैं. ये समय है न्याय और कंगना को सपोर्ट करने का'.

बाबिल ने दिया ऐसा जवाब (Photo Credit- babil.i.k/Instagram)




इस पर बाबिल ने जो जबाव दिया वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बाबिल ने लिका- 'भाई मेरी तो यही उम्मीद रहेगी कि मैं अपनी मेहनत और परफॉर्मेंस से आपका दिल इतना खुश कर दूं कि आपको ये लगे ही ना कि मेरी जर्नी में कुछ गलत हुआ है'. बाबिल का सादगी से दिया ये जवाब सोशल मीडिया पर लोगों को खूब भा रहा है. इस पर उन्हें ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. हर कोई बाबिल की तारीफें करता दिखाई दे रहा है.