
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद पूरा बॉलीवुड और टीवी जगत सदमे में है। किसी को भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बीते दिन से बॉलीवुड और टीवी सितारे सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजली दे रहे हैं तो कई टीवी और बॉलीवुड सितारे कल एम एस धोनी स्टार के अंतिम संस्कार में भी पहुंचे। श्रद्धा कपूर, कृति नेनॉन और क्रिस्टल डिसूजा जैसे सितारों ने सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया था।
सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) उनके घर पहुंची हैं जहां पर एम एस धोनी स्टार ने आत्महत्या की थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत के घर के अंदर जाते हुए लड़खड़ाती नजर आ रही है। जैसे ही अंकिता लोखंडे ने सुशांत के घर में एंट्री की वैसे ही उनके सब्र का बांध टूट गया। ऐसे में अंकिता लोखंडे घर की खिड़की को पकड़कर फूट फूट कर रोती नजर आई।
वीडियो में अंकिता लोखंडे को उनकी मां और परिवार के बाकी लोग संभालते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत के घर अपनी मां के साथ पहुंची थी। वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि अंकिता लोखंडे ने रो रोकर कितनी हालत खराब कर ली है। कैमरा देखकर भी उनके आंसू नहीं थमे।
देखें अंकिता लोखंडे का वीडियो-।
Post a Comment