सुशांत के निधन पर सलमान खान पर अभिनव कश्यप ने फिर साधा निशाना, कहा- इन्हें पाकिस्तान, बांग्लादेश भेजे सरकार
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से उनके फैंस के साथ बॉलीवुड की तमाम हस्तियां स्तब्ध हैं। पुलिस के अनुसार, 34 वर्षीय एक्टर ने डिप्रेशन के कारण आत्महत्या कर ली थी। ऐसे में सुशांत के निधन के बाद एक बार फिर बॉलीवुड के बड़े बैनर इंडस्ट्री में फैले हुए भाई-भतीजावाद को लेकर घिर गए हैं।
वहीं, फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के भाई और फिल्ममेकर अभिनव सिंह कश्यप (Abhinav Singh Kashyap) लगातार सुशांत को लेकर फिल्म इंडस्ट्री पर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनव ने इस संबंध में एक फेसबुक पोस्ट लिखा है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) की फैमिली पर कई आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि लगता है सलमान के चमचे एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं।
अभिनव ने कही पाकिस्तान और बांग्लादेश वापस भेजने की बात
सुशांत के निधन पर सलमान खान पर अभिनव कश्यप ने फिर साधा निशाना, कहा- इन्हें पाकिस्तान, बांग्लादेश भेजे सरकार
वैसे ये पहला मौका नहीं है जब अभिनव इस तरह से सलमान खान और उनके पूरे परिवार पर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद आरोप लगा रहे हों। उन्होंने हाल ही में एक और फेसबुक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि अभिनव कश्यप ने अपनी पोस्ट में YRF की एजेन्सी पर आरोप लगाते हुआ लिखा कि शायद इसी एजेंसी ने ही सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को यह कदम उठाने के लिए आगे प्रेरित किया हो। इस मामले की इस एंगल से भी जांच होनी चाहिए। इस तरह की एजेन्सी आर्टिस्ट का करियर बनाती नहीं बल्कि बिगाड़ती हैं। इस तरह की कई चीजों को हम डील करते हैं।
अभिनव खान फैमिली पर लगातार लगा रहे आरोप
सुशांत के निधन पर सलमान खान पर अभिनव कश्यप ने फिर साधा निशाना, कहा- इन्हें पाकिस्तान, बांग्लादेश भेजे सरकार
वैसे वास्तव में ऐसी कौन सी वजह हो सकती है जो किसी को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दे? मुझे डर है कि उनकी मौत #metoo आंदोलन की तरह एक बड़े मूवमेंट की शुरुआत न हो। अभिनव ने लिखा है कि इस पोस्ट में अपने करियर को बिगाड़ने के लिए सलमान खान और उनकी फैमिली पर बड़े आरोप लगाए हैं। डायरेक्टर ने लिखा है कि मैंने भी बहुत कुछ झेला है। 10 साल पहले 'दबंग 2' की मेकिंग से मेरे बाहर निकलने की वजह यह थी कि अरबाज खान और सोहेल खान अपनी फैमिली से मिलकर मेरे करियर पर कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे और मुझे काफी डराया-धमकाया था।
बस इस बार नुकसान पहुंचाने वाले सोहेल खान थे और उन्होंने वहां के सीईओ विक्रम मल्होत्रा को धमकी दी। मेरा प्रॉजेक्ट खत्म हो चुका था और मैंने साइनिंग फीस 7 करोड़ रुपये 90 लाख इंटरेस्ट के साथ लौटाए। इसके बाद मुझे बचाने के लिए रिलायंस एंटरटेन्मेंट सामने आया। हमने साझेदारी में फिल्म 'बेशरम' पर काम किया।
Post a Comment