सोनम कपूर के 'फादर्स डे ट्वीट' पर भड़के हिना ख़ान के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल, दिया करारा जवाब
सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज़्म पर बहस छिड़ी हुई है। ऐसे में स्टार किड्स ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। इसी के मद्देनज़र सोनम कपूर ने फादर्स डे पर एक ऐसा ट्वीट कर दिया है, जिसको लेकर उनकी जमकर खिंचाई की जा रही है। अब टीवी एक्ट्रेस हिना ख़ान के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने सोनम कपूर के ट्वीट को लेकर उनकी क्लास लगा दी
सोनम ने इस ट्वीट में लिखा था। आज फादर्स डे पर मैं यह कहना चाहती हूं कि हां मैं अपने पिता की बेटी हूं और मैं उनकी वजह से यहां हूं और मुझे इसका फायदा मिला है। यह अपमान की बात नहीं है। मेरे पिता ने मुझे यह सब देने के लिए काफ़ी मेहनत की है। और यह मेरा कर्म है कि मैं कहां पैदा होती हूं और किसके घर पैदा होती हैं। मुझे गर्व है कि मैं अपने पिता की बेटी हूं।
इसके जवाब में रॉकी ने लिखा- इसका मतलब यह हुआ कि हर वो काबिल शख़्स, जिसे नेपोटिज़्म और विशेषाधिकारों की वजह से अवसरों से वंचित रखा गया, वो अपने पिछले जन्मों के कर्मों के हिसाब से डिज़र्व नहीं करते। इस तर्क से तो मैं आपके अगले जन्म को ही नहीं देख रहा हूं
रॉकी आगे लिखते हैं- पूरे सम्मान के साथ, मैम आपके पिता की बैकग्राउंड देखते हुए मैंने आपसे बेहतर की उम्मीद की थी। वैसे, खगोलीय संतुलन के इस पश्चिमी रूपांतरण की वजह से ही देश में ताक़तवर और सम्पन्न लोग ग़रीबों को उनके हाल पर छोड़ देते हैं। ताक़तवर लोग कर्म के नाम पर निर्दयता को न्यायोचित ठहराते हैं। आपने अपनी हक़ीकत स्वीकार कर ली, इसके लिए आपको शाबासी। वैसे आपके विचारों की कद्र करता हूं।
So, every individual who’s been denied d opportunity they deserved bcoz of #Privileges n #Nepotism deserved it for their ‘Karma’ in thr past life?
By that logic, I can’t begin to imagine ur next life @sonamakapoor !
Respectfully M’am, I expected better frm U given ur fathers BG twitter.com/sonamakapoor/s…
Btw this western version of a sacred cosmic balance is d reason why d poor r left in this country on d roads by d rich, privileged n powerful. Justifying cruelty in d name of ‘Karma’ by d high, mighty n powerful.Thumbs up for accepting ur reality n respect ur opinion otherwise!
146 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
बता दें कि सोशल मीडिया में नेपोटिज़्म और इनसाइडर-आउटसाइडर की बहस के चलते करण जौहर ने ट्विटर पर सारे स्टार किड्स को फॉलो करना बंद कर दिया है। सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर को अलविदा बोल दिया है। वहीं, कुछ सेलेब्रिटी किड्स ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट्स में कमेंट सेक्शन बंद कर दिये हैं।



Post a Comment