मुंबई पुलिस ने ट्विटर को भेजा लेटर, क्या सुशांत ने डिलीट किए थे ट्वीट?

मीडिया पर भड़के संजय राउत ने कहा ...सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पुलिस उनके खुदकुशी करने के कारण का पता लगाने में लगी हुई है. इसे लेकर मुंबई पुलिस सुशांत के दोस्तों, परिवार के सदस्यों और करीबियों से पूछताछ तो कर ही रही है. साथ ही पुलिस ने ट्विटर इंडिया से भी सुशांत के ट्वीट्स के बारे में जानकारी पाने के लिए बात की है. सुशांत के केस से जुड़े एक सीनियर अफसर के मुताबिक पुलिस ने एक लेटर के जरिए ट्विटर इंडिया को उनके हैंडल @ItsSSR की एक्टिविटी को लेकर डिटेल्स मांगी है. साथ ही ये भी बताने को कहा है कि कहीं सुशांत के अकाउंट से कोई ट्वीट डिलीट तो नहीं किया गया.
सुशांत के हैंडल में दिखने वाला आखिरी ट्वीट 27 दिसम्बर 2019 के हैं. वहीं पुलिस को सोशल मीडिया की रिपोर्ट्स को ध्यान में रखते हुए ये भी पता लगाना है कि कहीं सुशांत के ट्वीट्स को डिलीट तो नहीं किया गया था. सोशल मीडिया पर कुछ ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं और उन्हीं के बारे में पुलिस जानना चाहती है. अगर वो ट्वीट सही हैं तो उनके बारे में पुलिस को बताने के लिए कहा गया है. बांद्रा पुलिस ने ट्विटर को ये सारी जानकारी बताने के लिए लेटर शुक्रवार, 26 जून को भेजा था.
मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में ये बात जानने की पूरी कोशिश कर रही है कि एक्टर ने आखिर ऐसे कदम को क्यों उठाया होगा.