सुशांत सुसाइड केस: अनिल देशमुख का बड़ा बयान- बॉलीवुड में दुश्मनी के एंगल पर भी होगी जांच
देशमुख ने कहा कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमोर्टम रिपोर्ट से ये बात सामने आई है कि उन्होंने आत्महत्या की. मीडिया के द्वारा ये बात सामने आ रही है कि फिल्म इंडस्ट्री के बिजनेस राइवलरी के कारण उन्होंने आत्महत्या की है, इसकी भी जांच पुलिस विभाग करेगा.
While the post mortem report says actor @itsSSR committed suicide by hanging himself, there are media reports that he allegedly suffered from clinical depression because of professional rivalry. @MumbaiPolice will probe this angle too.
790 people are talking about this
सोशल मीडिया में यह बात सामने आ रही है कि इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक शेखर कपूर अपनी फिल्म “पानी” के लिए सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट करने वाले थे. लेकिन कुछ कारणों से यशराज फिल्म्स ने इस प्रोजेक्ट को रोक दिया और ये फिल्म रिलीज नहीं हो सकी.
सुशांत सिंह राजपूत को लेकर शेखर कपूर ने किया बड़ा खुलासा
वहीं, शेखर कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ट्विटर पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सनसनीखेज खुलासा भी किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- 'मैं जानता था कि तुम किस दर्द से गुजर रहे हो. मैं जानता था उन लोगों की कहानी, जिन्होंने तुम्हें इतनी बुरी तरह निराश किया कि तुम मेरे कांधे पर रोया करते थे. काश मैं पिछले 6 महीनों में तुम्हारे आस-पास रह पाता, काश तुम मुझसे बात कर पाते. तुम्हारे साथ जो हुआ वो तुम्हारा नहीं, बल्कि उन लोगों के कर्मों का फल है.

Post a Comment