एकता कपूर ने सुशांत के लिए रखी प्रार्थना सभा, अंकिता लोखंडे भी पहुंची

Unable to attend funeral, Ankita Lokhande visits Sushant Singh ...सुशांत सिंह राजपूत के 34 साल की उम्र में आत्महत्या कर लेने से हर कोई सदमे में है। उनके जाने का दुख कभी कम नहीं होगा। उनकी आत्मा की शांति के लिए एकता कपूर ने अपने घर में एक प्रार्थना सभा रखी। इस प्रार्थना सभा में सुशांत सिंह राजपूत की पवित्र रिश्ता को स्टार अंकिता लोखंडे भी पहुंची। सुशांत और अंकिता ने एक साथ ऊंचाईयां देखी थीं।

एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत को याद करते हुए वीडियो भी डाला जिसमें शो से सुशांत की कुछ तस्वीरें थीं। इस शो ने सुशांत को रातों रात स्टार बना दिया था। जब ये शो लॉन्च होना था तो ज़ी टीवी ने साफ मना कर दिया था कि सुशांत उस रोल के लिए परफेक्ट नहीं है। लेकिन एकता सुशांत के लिए लड़ी थीं कि ये लड़का अपनी मुस्कुराहट से लोगों का दिल जीतेगा।

यूं पहुंची अंकिता सुशांत सिंह राजपूत की प्रार्थना सभा में अंकिता लोखंडे भी पहुंची। अंकिता के साथ थे उनके दोस्त संदीप सिंह। संदीप अंकिता के साथ पूरा दिन रहे।

टूट चुकी हैं अंकिता सुशांत की मौत से अंकिता लोखंडे पूरी तरह से टूट चुकी हैं। वो सुशांत के बांद्रा वाले फ्लैट में कल सुबह पहुंची थीं जहां वो फफक कर रोती हुई दिखाई दीं।

परिवार से मिलीं अंकिता, सुशांत के परिवार से मिलीं। उनके पिता और बहनों को ढांढस बंधाया। लेकिन फिलहाल सुशांत से जुड़ा हर शख्स सदमे में है।