International Yoga Day पर देखें मलाइका से लेकर शिल्पा शेट्टी का योग, फिटनेस के मामले में देती हैं एक-दूसरे को टक्कर

 

पूरी दुनिया 21 जून 2020 को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। कोरोना काल में योगा की अहमियत और भी ज्यादा बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर योगा से संबंधित कई लेक्चर और कार्यक्रम खूब वायरल हो रहे है। इतना ही नहीं आज इस खास मौके पर सबसे ज्यादा फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस के योगा अभ्यास की तस्वीरें और वीडियोज भी खूब देखने को मिल रही हैं। उनके अनुसार खुद को फिट रखने का सबसे अच्छा और सस्ता तरीका योगा है। चलिए आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर देखते हैं बॉलीवुड की हसीनाओं के वर्कआउट की तस्वीरें...
PunjabKesari
मलाइका अरोड़ा
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को बॉलीवुड इंडस्ट्री की फिटनेस क्वीन भी कहा जाता है। क्योंकि मलाइका बाकी स्टार्स में से सबसे ज्यादा वर्कआउट करने वाली एक्ट्रेस मानी जाती हैं और इस बात का सबूत उनकी 46 की उम्र में भी 20 जैसी फिटनेस है। एक्ट्रेस को अक्सर जिम या योगा क्लास के बाहर वर्कआउट के लिए स्पॉट किया जाता है, लेकिन इन दिनों लॉकडाउन के चलते एक्ट्रेस अपने घर से ही वर्कआउट करती हैं।
शिल्पा शेट्टी 
PunjabKesariशिल्पा शेट्टी सबसे बड़ी योग लवर हैं। एक्ट्रेस पिछले कई सालों से लगातार योग कर रही हैं और लोगों को इसके लिए प्रेरित भी करती हैं। एक्ट्रेस के फिटनेस फिगर के लोग खूब दीवाने हैं और योग अभ्यास के लिए उन्हें खूब फॉलो करते हैं।
करीना कपूर
PunjabKesari
एक्ट्रेस करीना कपूर कई-कई घंटे एक्सर्साइज करके अपना पसीना बहाती हैं और सोशल मीडिया पर भी अपने वर्कआउट की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। शादी के बाद एक बेटे को जन्म देने के बाद भी करीना अपनी फिटनेस खूब ध्यान रखती हैं और कड़े-कड़े योग आसन करती हैं।
सुष्मिता सेन
PunjabKesari
मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन भी बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ योग करते हुए नजर आती हैं।
जैकलीन फर्नांडीज
PunjabKesari
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज अपने फिटनेस फिगर के लिए जानी जाती हैं। उनके फिटनेस फिगर की लड़किया खूब दीवानी है। एक्ट्रेस को अक्सर कई बार कडें योगासन करते देखा गया है। जैकलीन अपने वर्कआउट से फैंस को हैरत में डाल देती हैं।