सुशांत सिंह राजपूत का ये फैन इमोशनल मैसेज के साथ बांट रहा है एक्टर की तस्वीर वाला MASK

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से उनके परिवार, दोस्त और फैन्स को काफी बड़ा झटका लगा है। सुशांत के जाने के बाद से फैन्स तो उनसे जुड़े कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और अब हाल ही में उन्होंने सुशांत के फोटो के मास्क भी निकाल लिए हैं।
दरअसल, सुशांत के फैन्स कोरोना महामारी के बीच उनकी फोटो वाले मास्क यूज कर रहे हैं। इस मास्क में एक मैसेज भी लिखा है, 'जिस्म से हारा हूं, रूह तो सिर्फ एक परिंदा है। धड़कनें चल रही हैं अभी मेरे भाई, तू अभी भी मेरे दिल में जिंदा है।'
Post a Comment