अब Sonakshi Sinha की लोगों ने लगाई क्लास, Sushant के निधन पर किया ऐसा TWEET

अब Sonakshi Sinha की लोगों ने लगाई क्लास, Sushant के निधन पर किया ऐसा TWEETसुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन ने बॉलीवुड को दो कुनबों में बांट दिया है. एक कुनबे पर आरोप लग रहे हैं कि उसने एक दायरा बना रखा है, जिसमें केवल उनके चहेते और करीबी ही अहमियत पा सकते हैं बाहरी नहीं. 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ऐसे आरोप लगाने वाले लोगों को जवाब क्या दिया कि वह खुद ही ट्रोल हो गई हैं. सोनाक्षी ने ऐसे लोगों को सुअरों की संज्ञा देते हुए लिखा कि इनसे लड़ने से केवल इतना होगा कि आपके कपड़ों पर कीचड़ ही लगेगा.
उन्होंने सुशांत के निधन को अफसोसजनक बताते हुए उन लोगों को निशाने पर लिया जो सुशांत के बहाने इंडस्ट्री के चरित्र पर उंगली उठा रहे हैं. सोनाक्षी ने उस वर्ग पर घड़ियालू आंसू बहाने और अपना एजेंडा चलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सुशांत की मौत के बहाने नकारात्मकता, घृणा और जहर फैलाने का वक्त नहीं है. हमें उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करनी चाहिए. इसके बाद ट्विटर पर उनके इस ट्वीट से यूजर्स को आग ही लग गई. यूजर्स ने सोनाक्षी के इस ट्वीट पर ऐसे कमेंट करने शुरू कर दिए हैं, जो शायद ही उन्हें रास आए.
बता दें कि कंगना रनौत, कोएना मित्रा, गुलशन देवैया और तमाम अन्य सिलेब्रिटीज ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर सुशांत को उनका हक न देने का आरोप लगाया है. सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी गई है. लोग अब कई बड़े स्टार किड्स और निर्माता-निर्देशकों को खरी-खोटी सुना रहे हैं. एक के बाद एक स्टार को सोशल मीडिया पर टारगेट किया जा रहा है. इस बीच जब सोनाक्षी सिन्हा ने ऐसा करने वालों को फटकार लगाने की कोशिश तो यूजर और बुरी तरह भड़क गए.
Certain people are just disgusting and will always be.
View image on Twitter
लगता है सोनाली मैडम को डर लगने लगा है कहीं ऐसा ना हो कि भारतीय स्टार किड की मूवी देखने से मना कर दें जब बात धंधे पर आती है तो सोनाक्षी मैडम भगवान कृष्ण को रावण का दोस्त बता देती हैं
33 people are talking about this
एक यूजर ने लिखा कि, लगता है सोनाली मैडम को डर लगने लगा है कहीं ऐसा न हो कि भारतीय स्टार किड की मूवी देखने से मना कर दें. जब बात धंधे पर आती है तो सोनाक्षी मैडम भगवान कृष्ण को रावण का दोस्त बता देती हैं. 
Certain people are just disgusting and will always be.
View image on Twitter

एक यूजर ने तो यहां तक कहा कि, सुशांत सिंह था तो जाने दिया, स्टार किड होता तो कैंडल मार्च निकाल देते.