Sushant Singh Rajput Suicide : पुलिस ने 11 घंटे तक रिया चक्रवर्ती से की पूछताछ, किया खुलासा इस बात पर हुआ था झगड़ा
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में पुलिस लगातार उनके करीबियों से पूछताछ कर रही है. गुरुवार को अभिनेत्री और सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty ) अपना बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची थी. पुलिस ने उनसे 11 घंटे तक पूछताछ की. वह सुबह 11:30 बजे पहुंचीं और रात को 10:15 के करीब वहां से निकलीं.
सुशांत संग हुआ था झगड़ा
पिंकविला की एक रिपोर्ट में रिया के बयान और घंटे भर की पूछताछ के बाद कुछ बातें सामने आई है. रिया और सुशांत कथित तौर पर कार्टर रोड में अपने पेंटहाउस में एक साथ रह रहे थे, जिसे उन्होंने अपने दोस्त सिद्धार्थ पिटानी के साथ किराए पर लिया था. हालांकि सुशांत की आत्महत्या से कुछ दिन पहले, रिया चली गई थी. वेबसाइट ने सूत्र के हवाले से लिखा, पुलिस ने इस पर संदेह जताया लेकिन रिया ने बताया कि उनके बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद वह चली गईं थी. रिया ने पुलिस को दोनों के बातचीत वाले मैसेज भी दिखाए और बताया कि इसके बाद उनकी बात हुई थी
शनिवार रात को किया था सुशांत को कॉल
कॉल रिकॉर्ड्स के माध्यम से यह भी पता चला कि रिया अंतिम शख्स थीं, जिन्होंने सोने से पहले शनिवार को सुशांत को फोन किया था. इसके बाद सुशांत ने महेश शेट्टी को पहले फोन किया, जिन्होंने जवाब नहीं दिया और फिर उन्होंने रिया को फोन किया लेकिन रिया ने फोन नहीं उठाया. वह सो गई थीं. महेश ने उन्हें बैक कॉल किया था लेकिन फिर अभिनेता ने कॉल रिसीव नहीं किया.
Post a Comment