सुशांत सिंह राजपूत के पटना स्थित घर में हुई प्रार्थना सभा, Viral हुईं Photo और Video

Sushant Singh Rajput Family Organises Prayer Meet At His Residence ...बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को गुजरे हुए एक हफ्ते गुजर गए हैं. बीते 14 जून को एक्टर अपने बांद्रा स्थित अपारटमेंट में मृत पाए गए थे. सुशांत सिंह राजपूत के निधन से उनके फैंस को काफी झटका लगा है. एक्टर के अंतिम संस्कार के लिए उनका परिवार पटना से मुंबई आया था. उनके निधन के बाद से ही एक्टर के फैंस लगातार सीबीआई जांच और बॉलीवुड में जारी परिवारवाद के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की याद में उनके परिवार ने अपने पटना वाले घर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया, जिससे जुड़ी फोटो और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. 


बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद भी किया गया था. इसके बाद एक्टर ने जरा नचके दिखा और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो में भी खूब वाह वाही लूटी. एक्टर ने फिल्म काय पो चे से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इसके बाद वह शुद्ध देसी रोमांस, एम.एस धोनी, सोन चिरैया और कई फिल्मों में नजर आए.