10 साल के बच्चे ने बनाया अक्षय कुमार का स्केच, एक्टर ने ऐसे किया रिएक्ट
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं. उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है. अब एक फैन ने अक्षय का स्केच बनाया है. एक्टर ने इस पर रिएक्ट भी किया है. फैन ने अक्षय को टैग करते हुए लिखा- सर ये मेरे 10 साल के बेटे आदित्य शर्मा द्वारा बनाया गया पहला स्केच है. उसे उम्मीद है कि ये आपको पसंद आएगा. मुझे पता है कि ये परफेक्ट नहीं है लेकिन उसने बहुत मेहनत की है. आशा है आप इसे देखेंगे और रिप्लाई करेंगे.
अक्षय ने किया ये रिप्लाई
इस पर अक्षय ने रिप्लाई करते हुए कहा- बहुत पसंद आया. प्लीज आदित्य को थैंक्यू कहिएगा. मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि उसने पहले स्केच के लिए मुझे चुना. प्यार और प्रार्थना. अक्षय का ये जवाब काफी पसंद किया जा रहा है.
Post a Comment