सुशांत की सुसाइड पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा- अब क्या, जाने वाला तो चला गया? Nepotism पर कही यह बात
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की असल वजह क्या है, इसको लेकर अभी पूरा सच सामने आना बाकी है. हालांकि फिल्मी दुनिया की गलियों में सुशांत की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. एक्ट्रेस कंगना रनौत, फिल्मकार अनुराग कश्यप ने खुलकर लिखा और बताया. इसी तरह शेखर कपूर ने भी उनकी मौत को लेकर अपने दिल की बात कही. लेकिन बिहार के लाल सुशांत की मौत पर बिहारी कलाकारों की प्रतिक्रिया न आने पर कई तरह के सवाल उठने लगे थे. खास तौर पर अपनी हर बात में 'खामोश' का जुमला इस्तेमाल करने वाले बिहारी बाबू यानि शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की चुप्पी सवालों के घेरे में थी. हालांकि अब उन्होंने सुशांत सिंह की मौत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.बिहारी बाबू ने कहा कि मुझे सुशांत काफी स्वाभिमानी दिखता था. अगर प्रॉब्लम थी, मुसीबतें थीं, अगर कुछ लोग परेशानी का सबब बने, तो उसको खुलकर सामने आना चाहिए था और दमखम के साथ मुकाबला करना चाहिए था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म (Nepotism) के मामलों की जांच पर कहा कि इन बातों की खोजबीन करने से कोई विशेष लाभ तो होगा नहीं, क्योंकि जाने वाला तो चला गया. उनके और उनके परिवार के प्रति श्रद्धांजलि और संवेदना है.
Post a Comment