श्रद्धा कपूर ने लिखा सुशांत सिंह राजपूत के लिए इमोशनल पोस्ट, कहा- 'वो अपनी ही धुन पर नाचता था'
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अचानक ही दुनिया से चले जाने का गम कोई भी अब तक भुला नहीं पा रहा है। सुशांत के करीबी दोस्त अब तक इस गम से उबर नहीं पाए हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और करीबी लगातार पोस्ट साझा करते हुए उन्हें याद कर रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक भावुक कर देने वाली पोस्ट लिखा है।सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों के लिए उनकी मौत के गम से उबर पाना थोड़ा मुश्किल है। सुशांत के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड जगत से कुछ लोग ही पहुंचे थे। इन कुछ लोगों में कृति सेनन, विवेक ऑबेरॉय, राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर भी शामिल थीं। सुशांत के निधन की खबर से श्रद्धा भी हैरान हैं। अब चार दिन बाद श्रद्धा ने सुशांत को सोशल मीडिया के माध्यम से याद कर उनसे जुड़ी कुछ बातें साझा की हैं।
श्रद्धा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में श्रद्धा ने लिखा है, 'जो भी हुआ उसे कुबूल कर पाना मुश्किल है। एक बड़ा खालीपन है यहां। सुशांत! प्यारे सुश...! वो दयालुता, समझदारी, जिंदगी को लेकर दिलचस्पी से भरा था। हर चीज में और हर जगह खूबसूरती देख लेता था। वो अपनी ही धुन पर नाचता था।'
Post a Comment