23 साल की हुईं बालिका बधू फेम अंविका गौर, इस अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन

Avika Gor Birthday: Unknown Facts About Career And Love Life - 14 ...टीवी की सबसे लाड़ली बेटी के रुप में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अविका गौर आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं।अविका ने देर रात अपनी फैमिली और दोस्तों संग अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया, जिसकी एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हुई है।अविका का जन्म 30 जून, 1997 को मुंबई में हुआ था।
 |
 |
12 साल की उम्र में 'बालिका वधू' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अविका आज टीवी का जाना-माना नाम बन गई हैं।अविका ने 'बालिका वधू' शो में तीन साल तक काम किया था। इसके बाद अविका नए शो 'ससुराल सिमर का' में नजर आईं थी। इस शो में भी अविका ने एक बहु का किरदार निभाया था।'ससुराल सिमर का' सीरियल में उनके को-स्टार रहे मनीष रायसिंघानी से अविका के अफेयर के खूब चर्चे थे। मनीष अविका से उम्र में 18 साल बड़े हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। |
 |
अविका एक्टिंग के अलावा सिंगिंग, डांसिंग और फोटोग्राफी का भी शौक है। अविका ने छोटी सी उम्र में ही कई सारे अवॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। वे एकमात्र ऐसी टीवी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने वियतनाम में फेस ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीता है