Kareena Kapoor 20 Years: 20 साल में इतनी बदल गईं करीना कपूर खान, फैशन से लेकर सेट किया साइज जीरो तक का ट्रेंड
करीना कपूर खान ने 2 दशक के करियर में कई फैशन ट्रेंड्स सेट किए हैं। आइए एक नजर डालते हैं करीना कपूर की कुछ पुरानी तस्वीरों पर...
करीना कपूर खान ने जे.पी. दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से अभिषेक बच्चन के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। आज करीना कपूर इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती है। 30 जून को यानी आज करीना कपूर खान को इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हो गए हैं। अपने फिल्मी करियर में करीना ने कई सुपरहिट फिल्में दीं और यादगार रोल निभाए हैं। इतना ही नहीं करीना कपूर ने अपने 2 दशक के करियर में कई फैशन ट्रेंड्स सेट किए हैं। आइए एक नजर डालते हैं करीना कपूर की कुछ पुरानी तस्वीरों पर...
करीना कपूर को पहली फिल्म रिफ्यूजी के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू परफॉर्मेंस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इतना ही नहीं फिल्म में करीना द्वारा पहने गए प्रिंटेड कुर्ता और दुपट्टा से भी एक ट्रेंड सेट किया था। उस दौरान जो देखो वही इस फैशन को फॉलो करना दिखा था।
देसी लुक के साथ डेब्यू करने वालीं करीना कपूर आज इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश रोल निभाने वालीं अदाकारा हैं। उन्हें ये खिताब फिल्म कभी खुशी कभी गम में पू का रोल निभाने के बाद मिला। पू का किरदार निभाते वक्त करीना काफी फैशनेबल लुक में दिखी थीं।
साल 2008 में करीना कपूर ने दुनिया को साइज जीरो के बारे में बताया। उन्होंने अपनी फिल्म कमबख्त इश्क और टशन के लिए इस हद तक फिटनेस मैंटेन की थी कि साइज जीरो पर आ गई थीं।
बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस करीना कपूर खान इंडस्ट्री की सबसे हॉट मॉम्स में से एक हैं। स्टाइल के मामले में वे किसी से कम नहीं हैं। 39 की उम्र में भी उनका स्टाइल सबसे अलग हैं, वे उन एक्ट्रेसेज में से हैं जो हर आउटफिट में स्टाइलिश लगती हैं।
करीना अपने फैशन को लेकर काफी एक्सपेरिमेंटल हैं। साड़ी से लेकर लहंगा, पावर सूट, ड्रेसेज तक, हर आउटफिट को वे ग्रेसफुली कैरी करती हैं। बेबो को स्टाइल आइकन कहना गलत नहीं होगा। करीना कई मौकों पर अपना ग्लैमरस लुक फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं।
आपको बता दें करीना अच्छी स्क्रिप्ट्स की तलाश में हैं। लेकिन उनकी एक शर्त है। वे बड़े पर्दे पर एक बार फिर सैफ अली खान के साथ रोमांस करना चाहती हैं। इससे पहले कुर्बान में करीना और सैफ की जोड़ी नजर आई थी।
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो करीना आखिरी बार इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं। ये फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल थी, जिसमें उन्होंने पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया था।
करीना कपूर के पास फिलहाल पाइपलाइन में फिल्म तख्त है। फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर होंगे।

Post a Comment