वायरल हो रहा सुशांत का ऑडिशन वाला वीडियो और भूमि पेडनेकर ने सुशांत की याद में लिया ये संकल्प

फोटो: सोशल मीडियासुशांत सिंह राजपूत के निधन को 15 दिन पूरे हो चुके हैं। लेकिन उनके चाहने वालों के दिल में आज भी उनकी याद उतनी ही ताजी है। सुशांत के दोस्त और फिल्ममेकर मुकेश छाबरा ने हाल ही में सुशांत को याद करते हुए उनके ऑडिशन का एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इसमें सुशांत काई पो छे और पीके के लिए ऑडिशन देते नजर आ रहे हैं। 
मुकेश छाबड़ा और उनकी टीम ने उनके ऑडिशन्स की बिहाइन्ड द सीन क्लिप पोस्ट की है। उन्होंने क्लिप के साथ कैप्शन दिया है, वो लड़का जो किसी ऑडिशन में फेल नहीं हुआ। यह बेहद इमोशनल वीडियो है। 

बता दें, काई पो छे बतौर एक्टर सुशांत की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और अमित साध भी थे, जिन्हें नीचे दिए ऑडिशन वीडियो में भी देखा जा सकता है। यह फिल्म हिट रही थी और सुशांत के काम को बहुत पसंद किया गया था।