Birthday Special: जब गुस्साए अमरीश पुरी ने सेट पर सबके सामने गोविंदा को मार दिया था थप्पड़; जानिये- क्या थी वजह
फिल्मों में अमरीश पुरी के किरदार को कड़क स्वभाव का दिखाया जाता रहा या फिर उऩ्हें खतरनाक विलेन के तौर पर पर्दे पर उतार कर दिखाया गया, जिसके लिए वह आज भी जाने जाते हैं। अमरीश पुरी फिल्मों को लेकर सजग और शूटिंग को लेकर वक्त के पाबंद रहे। लेकिन एक दिन ऐसा भी हुआ कि वक्त को लेकर अमरीश पुरी की अपने को-स्टार से ही बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि उन्होंने एक्टर को थप्पड़ तक मार दिया। ये कोई और एक्टर नहीं बल्कि गोविंदा ही थी।
जी हां, 80 और 90 के दशक में गोविंदा इंडस्ट्री में काफी शाइन कर रहे थे। गोविंदा के पास एक साथ इतनी फिल्में थीं कि उनके पास आराम करने का वक्त नहीं था। जो भी फिल्म आती गोविंदा साइन कर लेते। ऐसे में उन्हें शिफ्ट के हिसाब से काम करना पड़ता था। इस बीच गोविंदा हर शूटिंग सेट पर लेट हो जाया करते थे। हालांकि वह फिल्म साइन करने से पहले प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को बता दिया करते थे कि वह लेट हो जाएंगे, क्योंकि वह कई फिल्मों में काम कर रहे हैं।
Post a Comment