राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की शादी का सेलिब्रेशन शुरू, ऐसे मास्क में दिखेगी दुल्हन?
मिहिका ने अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, 'सेलिब्रेशन चल रहा है... मेरा दिन बेहद इतना खास बनाने के लिए शुक्रिया।' इस तस्वीर में मिहिका अभी से ही नई-नवेली दुल्हन की तरह दिख रही हैं।
एक जूलरी ब्रैंड के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई कुछ तस्वीरों में मिहिका अपने लहंगे से मैचिंग मास्क में भी नजर आ रही हैं। संभव है कि कोरोमा की वजह से अपनी शादी में इस तरह के मास्क में नजर आएं मिहिका।
हाल ही में राणा दग्गुबाती के पिता सुरेश बाबू ने इनकी शादी को लेकर बताया था कि 8 अगस्त को दोनों इस पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं और कोरोना को लेकर जारी नियमों को ध्यान में रखते हुए दोनों परिवारों के करीबी सदस्य इस आयोजन में शामिल होंगे।
Post a Comment