सुशांत सिंह राजपूत के फैन ने किया सुसाइड, मौत की खबर से सदमे में था छात्र
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के एक फैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से सदमे में था. घटना नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि, मृतक बार-बार कहता था कि, सुशांत मर नहीं सकते हैं.
सुसाइड से पहले देखी फिल्म
जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र ने आत्महत्या करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी 'द अनटोल्ड स्टोरी' (MS Dhoni 'The Untold Story') रात में देखा था. वहीं, मंगलवार सुबह वह अपने निर्माणाधीन मकान के कमरे में गया और वहां कमरे का दरवाजा बंद कर रस्सी के सहारे फंदे से झूल गया. काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो, परिजन वहां गए और दरवाजा खटखटाया पर गेट नहीं खुला तो किसी अनोहनी की आशंका से दरवाजा तोड़ दिया गया.

डिप्रेशन में था छात्र
इसके बाद, तो कमरे का नजारा देख परिजन दंग रह गए और घर में चीख पुकार मच गई. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई. थानाध्यक्ष रितु राज कुमार ने बताया कि, यूडी केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. उन्होंने बताया कि छात्र सुशांत सिंह राजपूत की मौत से डिप्रेशन में चल रहा था.

Post a Comment