करण जौहर पर भड़की पहलवान बबीता फोगाट, बोली- क्या गंदगी फैला रखी है इसने फिल्म इंडस्ट्री में
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 34 वर्ष के थे। जिसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री से फैंस ये खबर सुनकर हैरान रह गए। ऐसे में रेसलर बबीता फोगाट ने सुशांत की मौत से काफी ज्यादा आहत हुई है। जिसके बाद बबीता ने मशहूर फिल्म निर्देशक करण जौहर पर जमकर भड़ास निकाली है।करण जौहर कौन है??क्या गंदगी फैला रखी है इसने फिल्म इंडस्ट्री में।इसकी बपौती है क्या फिल्म इंडस्ट्री इसको मुंहतोड़ जवाब क्यों नहीं देते?एक हमारी शेरनी बहन कंगना राणावत है जो इसको जवाब देती है।इस गैंग की सभी फिल्मों का बायकट करो। #bycottkarnjohrgangmovie
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) June 15, 2020
अब समय आ गया है फिल्म इंडस्ट्री को चुनिंदा परिवारों की गिरफ्त से बाहर करवाया जाए। सभी देशवासियों को एकजुट होकर भाई भतीजावाद करने वालों की फिल्मों को देखना बंद किया जाए नहीं फिर पता नहीं कितने छोटे शहरों से गए लोगों को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।#nepotisminbollywood
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) June 15, 2020
दरअसल, बबीता फोगाट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'करण जौहर कौन है?? क्या गंदगी फैला रखी है इसने फिल्म इंडस्ट्री में? इसकी बपौती है क्या? फिल्म इंडस्ट्री इसको मुंहतोड़ जवाब क्यों नहीं देते? एक हमारी शेरनी बहन कंगना रनौत है जो इसको जवाब देती है। इस गैंग की सभी फिल्मों का बॉयकॉट करो।' बबीता ने आगे लिखा, अब समय आ गया है फिल्म इंडस्ट्री को चुनिंदा परिवारों की गिरफ्त से बाहर करवाया जाए। सभी देशवासियों को एकजुट होकर भाई भतीजावाद करने वालों की फिल्मों को देखना बंद किया जाए नहीं फिर पता नहीं कितने छोटे शहरों से गए लोगों को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

गौरतलब है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का कल अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित शमशान घाट में हो गया है। सुशांत ने रविवार को आत्महत्या कर लिया था। जिसके बाद फैंस से लेकर पूरा देश उनकी मौत से हर कोई हैरान रह गया था। सुशांत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्घांजलि दी।

Post a Comment