रेणुका शहाणे ने अक्षय कुमार को बताया फरिश्ता, कहा- कठिन समय में उन्होंने…
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के दुखद निधन के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक बहस सी छिड़ गई है। सेलेब्स और आम लोग कह रहे हैं कि यहां एक-दूसरे की मदद को कोई भी आगे नहीं आता है। वहीं अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने हमेशा की तरह ही इस बार भी टीवी एक्ट्रेस की मदद करके मिसाल पेश की है। यह टीवी एक्ट्रेस रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) की दोस्त हैं। रेणुका ने उनकी व्यथा सोशल मीडिया के माध्यम से सबके सामने रखी थी। जिसके बाद अक्षय ने ख़ुद पहल करके मदद के लिए हाथ बढ़ाया। अक्षय के इस व्यवहार से प्रभावित रेणुका ने उनका शुक्रिया किया।
रेणुका शहाणे ने अक्षय कुमार द्वारा मदद करने के बाद पूरा वाकया ट्विटर के ज़रिए शेयर किया। रेणुका ने बताया ”उन लोगों की नरमदिली के बारे में क्या कह सकती हूं, जिन्होंने इस भयानक दौर में मेरी दोस्त नूपुर की हेल्प की। जिनकी परेशानियां पीएमसी बैंक संकट, मां ख़राब हेल्थ और लॉकडाउन ने दोगुनी कर दी थीं। आज मैं आप सबकी प्रशंसा करना चाहती हूं और इसके साथ यह अपील भी कि अब योगदान बंद कर दें।”
What can I say about the kindness of all who've helped my friend Nupur through this horrible time brought about by #PMCBankCrisis combined with her mother's ill health & lockdown in our industry. Today I want to appreciate all of you & appeal to not contribute any further. 1/7
227 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
इसी के साथ ही रेणुका ने आगे कहा कि ”हमारी इंडस्ट्री से एक एंजल ने नूपुर की मदद की, जिसकी वजह से उनकी मां को बेहतर इलाज हो सका। इस एंजल ने बिना किसी तारीफ़ की उम्मीद के पहले भी इंडस्ट्री के कई कलाकारों और वर्कर्स की मदद की है। उन्होंने फेसबुक पर मेरी मदद मांगने वाली पोस्ट पढ़ी थी। उन्होंने राणा जी (आशुतोष राणा) को फोन करके डिटेल्स मांगी, जो मैंने उन्हें बता दीं। उन्होंने पूछा कि नुपूर को कितना चाहिए। मैंने उन्हें धनराशि बता दी। उन्होंने कहा, हो जाएगा। उन्होंने जितनी ज़रूरत थी, उससे अधिक देकर मदद की।
An angel from our film industry has helped Nupur with a staggering help that will help Nupur's mother get the the best possible treatment. This angel has already helped so many actors, workers from the film industry without any expectation of even a thank you in return. 2/7
259 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
वहीं अपने एक ट्वीट में रेणुका ने अक्षय कुमार की तारीफ़ की है। उन्होंने लिखा है ”यह एंजल कोई और नहीं सुपरस्टार अक्षय कुमार हैं। एक ऐसा इंसान, जिसका दिल विशुद्ध सोने जैसा है। अक्षय कुमार जी, कृतज्ञता ज़ाहिर करने के लिए थैंक यू बहुत छोटा शब्द है। मैं दुआ करती हूं, आपको और आपके परिवार को सभी ख़ुशियां और सफलता मिले। सच में ऋणी।” अक्षय ने आशुतोश राणा के साथ संघर्ष जैसी बेहद सफल फ़िल्म में काम किया था।
Thank you is too small an expression to express my gratitude @akshaykumar ji. I am so moved by your kindness. I hope you and your family are blessed with every happiness & success possible always. Truly indebted7/7


Post a Comment