सुशांत के बहाने बॉलीवुड के पाखंड पर जमकर बोले सैफ अली खान, बोले- हम किसी की केयर नहीं करते

         -                  सुशांत सिंह राजपूत के निधन से सभी को बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों पर निशाना साधा जा रहा है। सैफ अली खान ने सुशांत की मौत पर कुछ सेलेब्स को लताड़ा है। सैफ ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, 'कई लोग जो सुशांत के मौत की खबर को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। वे अब सोशल मीडिया पर प्यार का दिखावा कर रहे हैं, यह बहुत शर्मिंदा करने वाला है'।
सैफ ने कहा, 'सुशांत को रिस्पेक्ट देने के लिए आप एक दिन का मौन रखते या आत्मचिंतन करते ना कि सोशल मीडिया पर प्यार उड़ेलते दिखते। वे लोग कमेंट कर रहे हैं, जिन्होंने कभी सुशांत की केयर नहीं की। सिर्फ सुशांत ही क्या वो लोग किसी की भी केयर नहीं करते'। सैफ ने आगे कहा, 'यह दिखावा करना कि आप परवाह करते हैं , मरे हुए इंसान का अपमान है'।
सैफ ने आखिर में कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कॉम्पटीशन होता है। हम लोग किसी की केयर नहीं करते, लेकिन ऐसा दिखावा करना कि आप किसी की केयर करते हैं, चरम पाखंड है। यहां लोग आपके लिए सोशल मीडिया पर 10 लाइन लिखेंगे, लेकिन कभी सड़क पर कहीं मिल गए तो आपसे मिलेंगे भी नहीं। आपसे हाथ भी नहीं मिलाएंगे।'