सुशांत सिंह राजपूत की डेड बॉडी की तस्वीर हुई वायरल, महाराष्ट्र साइबर सेल ने दी यह चेतावनी
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सभी हैरान परेशान हैं. वहीँ इस समय उनकी डेड बॉडी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ऐसे में शव की तस्वीर शेयर होने से फिल्मी सितारों से लेकर उनके चाहने वालों ने विरोध जताया. वहीं इसी बीच महाराष्ट्र साइबर सेल ने भी विरोध जताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. जी दरअसल हाल ही में महाराष्ट्र साइबर सेल ने ट्वीट किया, ''सोशल मीडिया पर एक चिंताजनक ट्रेंड दिख रहा है.
A disturbing trend has been observed on Social Media platforms by Maharashtra Cyber that pictures of deceased actor Shri. Sushant Singh Rajput are being circulated, which are disturbing and in bad taste. (1/n)
4,596 people are talking about this
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर को फैलाया जा रहा है, जो परेशान करने वाला और भद्दा है.'' इसी के साथ महाराष्ट्र साइबर ने अगले ट्वीट में लिखा, ''यहां बता दें कि ऐसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैलाना कानूनी गाइडलाइन और कोर्ट के आदेशों के खिलाफ है. ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.'' आप सभी को बता दें कि एक अन्य ट्वीट में महाराष्ट्र साइबर ने ऐसी तस्वीर को शेयर करने से परहेज करने का निर्देश दिया.
A disturbing trend has been observed on Social Media platforms by Maharashtra Cyber that pictures of deceased actor Shri. Sushant Singh Rajput are being circulated, which are disturbing and in bad taste. (1/n)
4,596 people are talking about this
इसी के साथ ही कहा कि फोटो जो पहले सोशल मीडिया पर फैलाई गई है उसे हटा दिया जाना चाहिए. वैसे आप जानते ही होंगे कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं उनके सुसाइड की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है और उनके पिता का हाल बुरा है. इसी के साथ इस समय सुशांत सिंह राजपूत के इस कदम से पूरा बॉलीवुड और टीवी जगत सन्न है. वहीं सुशांत का अंतिम संस्कार आज यानी सोमवार को मुंबई में किया जाएगा.

Post a Comment