राखी सावंत का बकवास- सपने में सुशांत ने कहा मैं तुम्हारा बेटा बनकर लूंगा जन्म

अपने बयानों से अक्सर सुर्ख़ियों बंटोरने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत ने कहा है कि सुशांत आत्महत्या करने के बाद उनके सपने में आए थे. दरअसल राखी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो (Rakhi Sawant Viral Video) शेयर किया है जिसमें उन्होने दावा किया है कि सुशांत ने सपने में उनसे बातें की हैं और यह सपना भोर का है जो सच होता है.
यही नहीं राखी ने यह भी कहा कि सुशांत फिर से जन्म लेने वाले हैं और वो भी राखी के कोख से. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर लोग राखी को खूब सुना भी रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि किसी की मौत पर ऐसे बकवास करने से पहले उन्हें शर्म आनी चाहिए थी. बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.
Post a Comment