सुशांत सिंह के निधन से खतरे में पड़ा 'कॉफी विद करण', ठंडे बस्ते में सातवां सीजन
एक रिपोर्ट के अनुसार, करण जौहर ( Karan Johar ) और उनका शो कॉफी विद करण ( show Coffee with Karan ) एक बार फिर चर्चा में आ गए है। सोशल मीडिया ( social media ) पर इस शो से जुड़ा एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इन वीडियोज में कई सेलेब्स सुशांत पर कमेंट्स कर रहे हैं। अब 'कॉफी विद करण' का सातवां सीजन ठंडे बस्ते में जा सकता है।
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह के सुसाइड ने सभी चौंका दिया। अभिनेता की मौत के बाद उनके परिवारवाले और उनके फैंस सदमे में है। इसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में गुटबाजी और नेपोटिज्म को लेकर कई मामले एक बार फिर सामने आए है। बॉलीवुड के कुछ कलाकारों ने भी सुशांत की आत्महत्या के लिए बड़े दिग्गज फिल्मकार को ठहराया है। इस मामलें में कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो गए है। इसी बीच बॉलीवुड गलियारों से एक नई खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, करण जौहर और उनका शो कॉफी विद करण एक बार फिर चर्चा में आ गए है। सोशल मीडिया पर इस शो से जुड़ा एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इन वीडियोज में कई सेलेब्स सुशांत पर कमेंट्स कर रहे हैं। अब 'कॉफी विद करण' का सातवां सीजन ठंडे बस्ते में जा सकता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा हालात को देखते हुए 'कॉफी विद करण' का सातवां सीजन डिब्बा बंद हो सकता है। विवाद को देखते हुए मेकर्स इसके सातवें सीजन को फिलहाल शूट नहीं करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स चितिंत है और वह जानते हैं कि इस समय नया सीजन लाना ठीक नहीं है। क्योंकि लोग भी गुस्से में है। इसके अलावा कोरोना वायरस के कारण कई एक्टर्स ने शूटिंग करने से इनकार कर दिया है। आपको बता दें कि सातवे सीजन का टीजर लॉन्च हो गया था।
Post a Comment