नवाजुद्दीन सिद्दीकी सिर पर गमछा बांधे देसी अंदाज में आए नजर, वीडियो हो रहा वायरल

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) हाल ही में अपनी पत्नी से तलाक को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रहे है। वहीं नवाज एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार नवाज अपने देसी लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह खेत में गमछा बांधे देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस समय अपने होमटाउन बुढाना में हैं। हाल ही में नवाज ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में नवाज अपने खेत में काम करते हुए नजर आए। नवाजुद्दीन का ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी खेत में काम करने के बाद अपने हाथ-पैर धोते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने व्हाइट टीशर्ट- डार्क कलर की पैंट पहनी हुई है। इसी के साथ ही नवाज देसी अंदाज में सिर पर गमछा बांधे हुए हैं। वहीं उनके हाथ में फावड़ा भी दिखाई दे रहा है। नवाज को देखकर लग रहा है कि उन्होंने अपने खेत में काम किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए नवाजुद्दीन ने लिखा- Done for the day !!!
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी लास्ट फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ थी। इसमें वह आथिया शेट्टी के साथ नजर आए थे। वहीं हाल ही में उनकी एक फिल्म ‘घूमकेतू’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।
Post a Comment