सुशांत की मौत पर बोले दिलीप ताहिल- सिर्फ करियर नहीं हो सकती सूइसाइड की वहज
सुशांत के इस तरह से जाने के बाद, उनकी आत्महत्या करने के बारे में कई तरह की खबरें सामने आईं जैसे उनसे 6 या 7 फिल्में छीन ली गईं, उन पर बहुत से दबाव डाले गए. इसके बाद से ही सोशल मीडिया और पब्लिक स्फीयर में उनकी मौत के कारणों पर तीखी बहस शुरू हो गई. बॉलीवुड में व्याप्त नेपोटिज्म, अंदरूनी बनाम बाहरी जैसे विषय बहस के केंद्र में रहे.
बॉक्स ऑफिस परफॉर्मर का नहीं किया जा सकता बहिष्कारहाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुभवी एक्टर दलीप ताहिल (Dalip Tahil) ने सुशांत के निधन के बारे में अपनी बात कही. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में, बॉक्स ऑफिस नंबर सब कुछ तय करते हैं और सुशांत एक बैंकेबल एक्टर थे. ताहिल ने आगे कहा कि, कोई भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा स्कोर करने वाले एक्टर का बहिष्कार नहीं कर सकता है, इसलिए सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन के पीछे का एकमात्र कारण करियर की समस्याएं नहीं हो सकतीं. उन्होंने कहा कि यह कई फैक्टर्स का एक संचय था जिसमें करियर भी एक इशू हो सकता है.
Post a Comment