सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर इस सिंगर ने सुनाई इमोशनल कविता- वो कुछ खामोशी में कह रहा था...
दरअसल, सुशांत के आत्महत्या की खबर सुनकर टोनी कक्कड़ भी हैरान हैं. वहीं हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत को लेकर चार लाइनों की एक कविता सुनाई है. टोनी की कविता कुछ इस तरह है- 'वो कुछ खामोशी में कह रहा था. वो चुपचाप काफी कुछ सह रहा था. वो आखिर खुद अकेले रोक पाता भी कैसे, उसके सपनों का महल ढह रहा था. उसे पता था सब तमाशबीन हैं कुछ करेंगे नहीं, बता के भी क्या फायदा. शोर बहुत करता है ये शहर भीड़-भाड़ वाला, इसलिए वो खुद चुप रह रहा था. वो कुछ खामोशी में कह रहा था, वो सब कुछ चुपचाप सह रहा था.'
Post a Comment