सुशांत के निधन से घबरा गई हैं रतन राजपूत की मां, एक्ट्रेस बोलीं- 'नहीं जाने दे रही हैं मुंबई'

सुशांत के निधन से घबरा गई हैं रतन राजपूत की मां, एक्ट्रेस बोलीं- 'नहीं जाने दे रही हैं मुंबई'बॉलीवुड (Bollywood) और टीवी इंडस्ट्री (TV industry) में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से लोग गमगीन हैं. दुख इस बात का है कि बिना अपनी परेशानी किसी को बयां किए सुशांत ने ये कदम उठा लिया. सुशांत के इस तरह जाने का गम कोई भुला नहीं पा रहा है. लाख कोशिशों के बाद भी कई सारे लोग इस घटना से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत (Ratan Rajput) ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर अपनी और अपने मां के हाल को बयां किया है. उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद से उनकी मां बहुत घबरा गई हैं और उन्हें चिंता रतन की हो रही है.

टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत (Ratan Rajput) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. इन दिनोंं वो बिहार (Bihar) में अपने घर पर हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि इस एक घटना ने कैसे लोगों को तोड़ दिया और इसका सबसे ज्यादा असर उन कलाकारों के घर वालों पर हुआ है, जो इस इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं. करीब 11 मिनट का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रतन ने लिखा- कुछ हादसे एक प्रकार का अविश्वास पैदा कर जाते हैं. खुद तो जैसे तैसे संभल जाता है इंसान... पर अब परिवार का विश्वास कैसे जीता जाये? वो दुखी होकर कहते हैं... तुम लोग असल जिंदगी में भी एक्टिंग करते हो क्या? कुछ महीन और महत्वपूर्ण सवाल उठ खड़े हुए हैं! कृपया अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें.